Breaking News
recent

पाठ्यक्रम अधूरा, दो दिन बाद अद्र्धवार्षिक परीक्षा

202 सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी विद्यालय हंै जिले में
573 मतदान केन्द्र जिले में
01 केन्द्र पर 4 कर्मचारी
2500 कुल मतदानकर्मी
2200 शिक्षक तैनात
..............................
प्रतापगढ़. विधानसभा चुनाव के बाद इसके नतीजे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। मतदान से मतगणना तक की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में शिक्षा विभाग का अहम किरादार होता है। जिसके चलते शिक्षकों को इसमें लगाया गया है। जिले में अधिकांश अध्यापक इस प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के चलते अध्यापन का अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हंै। नतीजतन विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रत्येक विद्यालय से एक से दो अध्यापक वर्ष पर्यन्त बीएलओ का चार्ज संभालते हुए सूचनाएं व आंकड़ों के आदान प्रदान करने में व्यस्त रहते हुए चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराते हैं। 13 दिसम्बर से विद्यालयों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। ऐसे में अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा के लिए वांछित पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाया है।
जिले के सबसे बड़े विद्यालय का हाल खराब
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बात करें तो यहां भी स्थिति नाजुक है। यहां कार्यरत 30 शिक्षकों में से 11 शिक्षक चुनाव ड्यूटी में लगाए गए है। इसके चलते विद्यालय में कक्षा 9 एवं 11वीं के लिए मतगणना होने तक अवकाश करा दिया गया है। वही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड कक्षाएं संचालित कराई जा रही है। जिनमें भी विषय अध्यापकों की कमी के चलते पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। तो कही अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पाठ्यक्रम पूरा कराने में शिक्षक जुटे हुए है। ऐसे में बच्चे अपना इम्तिहान कैसे दें।
इनकी तो पुस्तकें भी नहीं
अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं शुरु होने में एक सप्ताह शेष है। जबकि कला शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कम्प्यूटर शिक्षा जैसे विषयों की पुस्तकें भी अब तक विद्यालयों में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में इन विषयों की परीक्षाएं बच्चे कैसे दें पाएंगे।
........................
120 कार्य दिवस का लेखा जोखा
-कुल 120 कार्य दिवस में से आधे से ज्यादा समय अन्य कार्यों में बीता
-15 जून से नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ जुलाई का प्रथम पखवाड़ा प्रवेशोत्सव
-नामांकन नहीं बढऩे पर पखवाड़ा 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
...............................
पाठ्यक्रम अधूरा नहीं है...
अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पाठ्यक्रम अधूरा नहीं है। व्यवसायिक शिक्षा में कला, स्वास्थ्य, कम्प्यूटर शिक्षा की परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ग्रेडिंग पर आधारित होती है। इससे पुस्तकें नहीं होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
डा. शांतिलाल शर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.