Breaking News
recent

नहीं पता था मौत यूं कर रही थी उसका इंतजार , उतरा था बस से पानी पीने फिर जो हुआ पढ़ें पूरी खबर

नसीराबाद. करंट की चपेट में आ जाने एक बस यात्री की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा में मोटरसाइकिल की मरम्मत का काम करने वाला ग्राम बिसूंदनी निवासी गोविंद (23) वह अपने साथियों के साथ दिल्ली से मोटरसाइकिल के पुर्जे लेकर एक निजी बस से दिल्ली से भीलवाड़ा लौट रहा था। लगभग तडक़े 4 बजे बस चालक ने मदनगंज क्षेत्र में एक होटल पर बस रोकी। इस पर गोविंद उतरकर पानी पीने के लिए होटल पर गया था। उसने लोटे से पानी पीना शुरू किया ही था कि उसका हाथ पास ही स्थित होटल मालिक द्वारा लगाए गए बिजली के खंभे से छू गया जिससे उसको करंट का जोरदार झटका लगा।

 

घायल हुए गोविंद को चालक ने उनके साथियों को यह कहकर बस में बैठाया कि नसीराबाद चिकित्सालय में उपचार करवा लेंगे। चालक वहां से बस लेकर रवाना हो गया। लेकिन श्रीनगर के पास गोविंद की हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर बस चालक ने नसीराबाद चिकित्सालय न लाकर दिलवाड़ा बाइपास पुलिया पर गोविंद को उसके साथियों सहित रात के अंधेरे में उतार दिया। साथी जैसे-तैसे कर 108 सेवा की सहायता से उसे नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशनगढ़ पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई दिनेश की शिकायत पर बस चालक व होटल मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.