सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने से अधिकारी-कर्मचारी शनिवार को उत्साहित दिखे। पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी बात ये रही कि विधानसभा चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा की घटनाओं को छोड़करचुनाव शांतिपूर्ण निपट गए।पिछले करीब डेढ़ माह से अधिकारी-कर्मचारी चुनाव व्यवस्थाओं में जुटे थे। उनके लिए शनिवार का दिन खुशनुमा रहा। उन्होंने चुनावी थकान उतारी। सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव आयोग पर्यवेक्षक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शांतिपूर्ण मतदान से शनिवार को खासे उत्साहित नजर आए।
योजना बनाकर पाई सफलता
सवाईमाधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास स्वामी ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। ऐसे में शनिवार को आराम किया। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने चुनौती भरा काम था। चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आए, इसके लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संवदेशील केन्द्रों पर लोगों से मिलकर योजना व रणनीतियां बनाई गई। बाहर से आए अद्र्धसैनिक बल के जवानों का भी विशेष योगदान रहा। वहीं आमजन ने भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया।
शांतिपूर्ण चुनाव से खुश
अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्रङ्क्षसह लोढ़ा ने कहा कि पिछले कई दिनों से चुनाव की व्यस्तता चल रही थी, लेकिन शनिवार को दिन सुकून भरा रहा। शांतिपूर्ण मतदान से लोगों में खुशी है। इसे देखकर आज मुझे भी खुशी हो रही है। सभी के सहयोग की उन्होंने प्रशंसा की। जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान हुए। इसमें जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन टीम ने मिलजुलकर कार्य किया। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने पूरा सहयोग किया।
चुनौतीपूर्ण था काम, शांतिपूर्ण चुनाव होने पर गर्व
उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि चुनाव के लिए करीब एक-डेढ़ माह पहले ही कार्यभार संभाला था। ऐसे में चुनाव कराना चुनौती भरा था, लेकिन चुनाव खत्म होने पर राहत भरा दिन रहा। पिछले कुछ दिनों से रात को ठीक से नींद नहीं ले पाने के कारण थकावट जरूर हो गई, लेकिन चुनाव पूरे निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ निपट गए, ये हमारे के लिए गर्व की बात है।
मतदान के बाद सामान समेटने की बारी
सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनावों के तहत मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब साहूनगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संग्रहण के न्द्र से सामान समेटना शुरू हो गया है। चुनाव में कार्मिकों की सुविधा के लिए लगाए गए टेंट, बैनर, कुर्सियां आदि सामग्री को शनिवार को हटाया गया। मतदान के पूर्ण होने के बाद सामान टेम्पो व अन्य वाहनों में भरकर ले जाया गया। वहीं केन्द्र पर श्रमिक भी टेंट, बोर्ड आदि सामग्री को हटाते नजर आए।





No comments:
Post a Comment