Breaking News
recent

मासूम संजली की जघन्य हत्या पर रोष

मासूम संजली की जघन्य हत्या पर रोष
-कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
राजाखेड़ा. राजाखेड़ा सीमा से सटे आगरा जिले के मलपुरा के लालऊ गांव में मंगलवार हुए जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई मासूम छात्रा संजली की दर्दनाक मौत पर राजाखेड़ा में शुक्रवार देर शाम युवाओं की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च राम खिलाड़ी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए आगरा बस स्टैंड पर उपखंड कार्यालय पर समाप्त हुआ। जहां 2 मिनट का मौन रख अंजलि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगम जाट ने कहा कि ऐसे जघन्य कांड के आरोपियों को 7 दिवस में ट्रायल कर तुरंत फांसी पर लटकाना देना चाहिए। जिससे और लोगों को भी सबक मिल सके। कैंडल मार्च में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के ब्लॉक अध्यक्ष संगम जाट के अलावा शिवम शर्मा, आशु राघव, नितेश सेन, रौनक शेजवार, आयुष उपाध्याय, उमेश सोनी, अभिषेक शर्मा, अंकुश तोमर, सचिन उदैनिया, नरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को मलपुरा के लालऊ गांव में 10वीं की छात्रा संजली (15) मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे साइकिल पर स्कूल से घर लौट रही थी। तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने संजली के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिसमें दिल्ली के सफ दरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान संजली जिंदगी की जंग हार गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.