Breaking News
recent

आज श्रीनाथजी की महाआरती संग शुरू होगी रस्में, अन्न सेवा से की शुरूआत...

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर . लेकसिटी कई बड़ी शादियों की साक्षी बनी है, लेकिन अंबानी-पीरामल परिवार की ओर से हो रही प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान जो नजारा शुक्रवार को देखने को मिला, वो पहले कभी किसी शादी-समारोह में नजर नहीं आया। लियो के गुड़ा स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में खास ‘अन्न सेवा’ के तहत 5100 दिव्यांग बच्चों व परिजनों को दोनों परिवार जनों ने प्रेम और मनुहार से पूड़ी-सब्जी-चावल, ढोकला और मिठाइयां परोसी।इस अवसर पर खाना खाने बैठे तकरीबन हर जन तक मुकेश-नीता अंबानी सहित समधी अजय-स्वाति पीरामल और ब्राइड ईशा और ग्रूम आनंद पहुंचे और खाने का स्वाद भी पूछा। उनके साथ अनंत और आकाश अंबानी मौजूद थे। बाद में रिलाइंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मांगलिक अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते कहा कि प्रभु श्रीनाथजी की कृपा से ऐसा सुयोग बना है कि हमें इन सबकी सेवा-सहभागिता का मौका मिला है।

 

READ MORE : ईशा-आनंद की प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंची फिल्मी हस्तियां, देखें तस्वीरें

 

हम चाहेंगे कि 10 दिसम्बर तक तीनों समय इन बच्चों और परिवारों को सुरुचिपूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। इससे पूर्व दोनों परिवारजनों ने कई दिव्यांग बच्चों से उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनमें से कुछ हुनरमंदों के हस्तशिल्प और करतबों को भी मुक्तकंठ सराहा। इस दौरान नारायण सेवा संस्थान की एक महिला कलाकार ने धीरूभाई अंबानी और श्रीनाथजी की रंगोली भी उकेरी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.