Breaking News
recent

बिना कम्पनी व लोगो मार्का के ३.६० लाख दवा की गोलियां ले जाई जा रही थी गुजरात, तीन जने गिरफ्तार

आबूरोड. रीको पुलिस ने गुरुवार को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक जीप से भारी मात्रा में बिना क?पनी लेबल मार्का की दवाइयां बरामद की। करीब ३.६० लाख गोलियों के साथ पुलिस ने तीन जनों को गिर?तार किया। गोलियों के मानव स्वास्थ्य के लिएखतरनाक होने का अंदेशा होने से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा के अनुसार पुलिस अधीक्षक जय यादव के आदेश पर उप अधीक्षक हीरालाल रजक व थानाधिकारी के निर्देशन में अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अन्य मादक प्रदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिएचलाये जा रहे अभियान में सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद, कांस्टेबल सुभाष, रामनिवास व देवीलाल मय टीम ने मावल पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान आबूरोड की तरफ से आ रही एक जीप में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से बिना कंम्पनी-लेबल मार्का के व बिना बिल्टी व बिल व बिना लाईसेंस के 08 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 12 हजार प्लास्टिक के पाउच (प्रत्येक पाउच में 30-30 गोलियां) पाई गई। कट्टों में भरी गोलियं के पाउच को जांच के लिएधारा 102 सीआरपीसी में जब्त किया गया। वाहन चालक के पास वाहन के कोई कागजात नही होने से धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया। बीना कंम्पनी-लेबल मार्का के व बिना बिल्टी व बिल एवं कोई लाइसेंस के दवाइयां ले जाने व गोलिया किसी मानव को खिलाकर उसके स्वास्थ्य के साथ को खतरे में डालने की आशंका के चलते आरोपित बड़ौद जिला बाघपथ उत्तरप्रदेश सुशील पुत्रनकलीसिंह जोगी, संजीवकुमार पुत्र विरेंद्र सिंह जोगी व पंकज पुत्र मांगीलाल जोगी को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
जांच के लिएप्रयोगशाला भेजे नमूने
दवाइयों के ड्रग्स या किसी अन्य कैमिकल की होने व मानव स्वास्थ्य के लिए घातक या हानि पहुंचाने का अंदेशा होने पर सिरोही औषधि नियंत्रण अधिकारी पुष्पा सोलंकी को अवगत करवाया गया।अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों की गोलियां मानव स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध होने का अंदेशा होने पर कार्रवाई करते हुएगोलियों में से प्रयोगशाला में जांच लिएनमूने लिए। थानाधिकारी ने बताया कि गोलियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवार्इ की जाएगी।
शक्कर के कट्टों में ले जाईजा रही थी दवाइयां
दवाइयां गुजरात की तरफशक्कर कट्टों में पैक करके ले जाईजा रही थी। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जीप की गहनता से जांच करने पर मामला सामने आया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.