50 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
देवगढ़. पूर्व न्यायविद डॉ. बसंतीलाल बाबेल ने कहा कि आडंबर व दिखावे से दूर लोगों के बीच जाकर जो सेवा करे वही सच्चा समाज सेवक है।
वे रविवार को यहां ओसवाल भवन में आयोजित भारतीय हिन्दू युवा सेना के राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह में अध्यक्षीय पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज समाज ने आपको क्या दिया और आपने समाज को क्या दिया यही आपको जानने की जरूरत है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं पूर्व देवस्थान कमिश्नर बजरंग लाल शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार राजेंद्र कुमार सेठीया, जिलाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह परिहार, नगर अध्यक्ष ईश्वर सोनी, कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी थे। अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई व समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा स्मार्ट कार्ड का डिजिटल शुभारंभ भी किया गया। नगर के युवा कवि द्वारा अपनी प्रस्तुति देवगढ़ पर कविता पाठ कर जन्मभूमि से सभी को जोड़ा। पूर्व खंड प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी रमेश कंसारा व गुरु सोभाग्य महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष शीला पोखरना ने भी संबोधित किया। समारोह में समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों पर पचास विभूतियों को विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया गया। संचालन महेश पालीवाल व पल्लवी सिसोदिया ने किया। धन्यवाद जिला अध्यक्ष परिहार ने जताया। समारोह में बाबूलाल कलवाडिय़ा, वासुदेव पानेरी, चंदा तिवारी, वीरेंद्रसिंह, शिवप्रकाश डिडवानिया, कपिल सोनी, शिव प्रकाश कंसारा, कन्हैयालाल सुथार, मनीषसिंह पंवार, राहुल सेठीया, डालचंद गुर्जर, लोकेश अग्रवाल, कैलाशसिंह राणा, सौरभ बंसल, शांतिलाल, दरियाव सिंह वेद, चंदप्रकाश वर्मा, प्रवीण रेगर, भावना पालीवाल, नवीन मेहता मौजूद थे।
अखिल भारतीय माण्डोत भाईपा समाज का सम्मेलन 24 से अम्बाजी में
राजसमंद. अखिल भारतीय मांडोत भाईपा समाज का स्नेह सम्मेलन 24 व 25 दिसम्बर को गुजरात के विख्यात शक्तिपीठ अम्बाजी में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।





No comments:
Post a Comment