बौंली. उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी मय जाप्ता अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए निवाई रोड पर पहुंचे। इस दौरान अस्थायी तौर पर लगे बेतरतीब ठेलों को हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान कई ठेले जब्त भी किए गए। बेतरतीब लगे वाहनों से लगातार मिल रही जाम की शिकायत के चलते दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा जब्त की गई। एसएचओ ने दुकानदारों से सामान बाहर नहीं रखने का आग्रह करते हुए भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई के बाद मुख्य निवाई रोड खुला खुला नजर आया। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहन समझाइश के बाद छोड़ दिए गए।
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश शुरू
बामनवास . स्थानीय पुलिस थाने में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गहलोत नगर (गदड़ी) निवासी एक जने ने शुक्रवार को बामनवास पुलिस थाने में रामराज माली के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment