सवाई माधोपुर।
सवाई माधोपुर के रणथंबोर रोड स्थित रामसिंहपुरा में एक बार फिर योगी नाथ समाज के समाधि स्थल का मामला गरमाता नजर आ रहा है। मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे यहां पर फिर से समाधि स्थल को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार रामसिंहपुरा में योगी समाज के किसी आदमी की मौत हो गई। ऐसे में उसे परिजन शिल्पग्राम के पास स्थित भूमि पर दफनाने के लिए ले गए। परिजन शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे कि आसपास के लोगों ने विरोध कर दिया।
लोगों का कहना है कि यहां पर किसी भी शव को नहीं दफनाया जाएं। ऐसे में विवाद बढ़ गया और मृतक के परिजन शव को लेकर शिल्पग्राम के पास स्थित खेत में ही बैठ गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस द्वारा समझाइश दौर अब तक जारी है।
वहीं इधर... किसानों ने खाद के लिए लगाया जाम, कर रहे प्रदर्शन
बारां में कृषि उपज मंडी के समीप किसानों ने आज खाद नहीं मिलने के कारण खाद डीलर की दुकान के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया और उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू किया जा सका। खाद लेने पहुंचे किसानों ने डीलर पर ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाया है।
किसानों का कहना है कि डीलर रात के अंधेरे में अपने गोदाम से दो-दो तीन-तीन कट्टे खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेच रहा है। जबकि जो किसान सुबह से लेकर शाम तक खाद के लिए लाइन में खड़े हुए हैं उन्हें खाद वितरित नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह 7:00 बजे से लाइन में खड़े किसानों को 12:00 बजे तक डीलर द्वारा खाद वितरण नहीं किया गया जिसके कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने डीलर की दुकान के सामने ही रास्ता रोककर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।





No comments:
Post a Comment