Breaking News
recent

बोले विशेषज्ञ: फेक न्यूज से रहें सतर्क



भीलवाड़ा।
राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक के साझा शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सोमवार दोपहर स्टेशन चौराहे पर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के प्रति लोगों को सावचेत किया गया। जनसंवाद में पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव के मौसम में फेक न्यूज के प्रति सावेचत रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को फेक न्यूज से होने वाली परेशानी एवं शांति व कानून व्यवस्था पर पडऩे वाले असर के बारे में बताया। उन्होंने सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर संदेश को फारवर्ड करने से पहले उसके भावार्थ को समझें। गलत संदेश कभी ना भेजें। शहर कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की कई मायने में भूमिका सकारात्मक है, लेकिन कई मौकों पर फेक न्यूज व गलत संदेश वायरल हो जाते हैं। यह संदेश विपरीत मानसिकता से जुड़े होते हैं। इसका असर संदेश पढऩे वाले की मानसिकता पर भी पड़ता है, उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे एेसे संदेश व फेक न्यूज से बचें। अधिवक्ता पवन पंवार ने फेक न्यूज पर अंकुश लगाने की जानकारी दी। भीमगंज थाना प्रभारी भूपेश शर्मा, रेलवे गुड्स निरीक्षक राजकुमार स्वर्णकार व लियो यूथ क्लब के इकबाल सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान राजेन्द्र जैन, मनोज गुप्ता, मुकेश कोली, नरेन्द्र कोली व राघवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.