Breaking News
recent

गोवंश का पोस्टमार्टम करा पुन: दफनाया

सवाईमाधोपुर. कुस्तला गांव में गोवंश को पेड़ से बांधकर बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान लेने के मामले में गो सेवा दल समिति व ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को रवाजना डूंगर थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया व पुन शव को दफनाया।कुस्तला चौकी एएसआई रमेशपाल ने बताया कि कुस्तला गो सेवा दल समिति अध्यक्ष सुग्रीव जाट, राधाकृष्ण गोशाला आलनपुर शहर के आशीष गुप्ता ने रवांजना डूंगर थाने में गंभीरा निवासी रामकेश मीना सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


ग्रामीणों ने बताया कि कुस्तला के खेल मैदान में गंभीरा निवासी अज्ञात लोगों ने एक गोवंश को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गड््ढा खोदकर पास ही दफना दिया। घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से जमीन में गाड़े गए गोवंश को निकलवाया और पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुन: दफनाया।


पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पत्रिका में रविवार के अंक में प्रकाशित 'दर्जनभर लोग आए, गोवंश को पेड़ से बांधा, लाठियों से पीट-पीटकर ली जान खबर प्रकाशित की। इसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने गंभीरा निवासी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


गोवंश हत्या के मामले में हो कार्रवाई
गंगापुरसिटी. सवाई माधोपुर के कुश्तला में गोवंश को पेड़ से बांध कर लाठियों से पीट-पीट कर जान लेने के मामले के विरोध में रविवार को गो सेवक कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार शम्भूदयाल गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर


आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सोनू उपाध्याय, भगवान सिंधी, राजकुमार, पवन वैष्णव व मोहनलाल प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


सरपंच सहित ग्रामीणों ने रवाजना डूंगर थाने में गंभीरा निवासी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
गजानंद शर्मा, थानाधिकारी, रवांजना डूंगर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.