Breaking News
recent

सड़क निर्माण की धीमी चाल से मुसीबत


गुढ़ाचन्द्रजी. सिकन्दरा-गंगापुरसिटी राज्य मार्ग के नादौती से तालचिड़ा मार्ग का नवीनीकरण कार्य संवेदक की अनदेखी के कारण कछुआ गति से चल रहा है। इससे वाहन चालकों व आमजन को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए डाली रेतीली मिट्टी में गिरकर आए दिन दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
सड़क निर्माण स्वीकृति के बाद संवेदक ने कार्य आचार संहिता से पूर्व ही शुरू कर दिया गया। लेकिन कार्य धीमी गति से चलने के कारण अभी तक दो किमी मार्ग पर रेतीली मिट्टी व करीब एक किमी मार्ग
पर सड़क की खुदाई की गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रेतीली मिट्टी पर उड़ रही धूल से भी मोटरसाइकिल सवार परेशान रहते हैं। धूल के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
इस मार्ग से गंगापुरसिटीे से जयपुर व अलवर, तथा जयपुर से श्रीमहावीरजी जाने वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। साथ ही इस मार्ग पर चलने वाली एक दर्जन से भी अधिक बसों सहित सैकड़ों की संख्या में वाहन रोजाना आवागमन करते है। ऐसे में संवेदक की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गत दिनों भी दो-तीन वाहन इस रेतीली मिट्टी में पलट गए।
२०.९१ करोड़ रुपए की लागत से निर्माण
सिकंदरा से गंगापुरसिटी स्टेट हाइवे २५ पर तालचिड़ा से नादौती तक २२ किमी सड़क के लिए २०.९१ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है। इसमें तालचिड़ा से गुढाचन्द्रजी तक सवा चार मीटर से ७ मीटर तथा गुढाचन्द्रजी से नादौती तक साढ़े पांच मीटर से ७ मीटर तक चौड़ाईकरण होना है। संवदेक को निर्माण कार्य फरवरी २०२० तक पूरा करना होगा।
दिए हंै नोटिस
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके मीना का कहना है कि संवेदक द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कई बार संवेदक को नोटिस दिए गए है। सड़क निर्माण को गति देने के मौखिक रूप से भी निर्देश दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.