नई दिल्ली। अगर आपके पास आयकर विभाग की ओर से कोई भी ई-मेल या SMS आता है जिसमें इनकम टैक्स रिफंड के लिए आपसे आपके डेडिट कार्ड की डीटेल्स मांगी जा रहीं हो तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी आपसे इनकम टैक्स रिफंड के लिए डेबिट कार्ड के डिटेल्स या सीवीवी नंबर नहीं मांगता है।
लोगों के पास आ रहें फर्जी मैसेज
दरअसल कई लोगों के पास लगातार फर्जी ई-मेल और एसएमएस आ रहे हैं, जिसमें लिखा गया है कि, 'आपका इनकम टैक्स रिफंड मंजूर किया जा चुका है। इनकम टैक्स रिफंड हासिल करने के लिए अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स शेयर करें।' ये मैसेज देखते ही आम आदमी उत्साह में बैंक डिटेल्स शेयर कर देता है और फिल उसे लाखों का चूना लग जाता है। बता दें यह स्कैम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने टैक्सपेयर को इस सबसे बचाने को लेकर लगातार आगाह कर रहा है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी चेतावनी
ऐसे में फ्रॉड से बचने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर को लगातार एसएमएस और ई-मेल भेज रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जो ई-मेल भेजा है उसमें लिखा हुआ है कि, 'इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आए हुए फर्जी मैसेज को लेकर सतर्क रहें। रिफंड प्रोसेसिंग को लेकर आयकर विभाग आपसे कभी भी डेबिट कार्ड डिटेल्स या सीवीवी नंबर नहीं मांगता है। अपना नंबर किसी भी साझा न करें।'
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर





No comments:
Post a Comment