बालोतरा.
नगर के पुराने व संकरे बाजार में यात्री, लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होने से राहगीरों, खरीदारों व रहवासियों का जीना दूभर हो गया है। दुकानदारों के किए अतिक्रमण के साथ इन वाहनों की आवाजाही पर बाजार से पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। परेशान लोग कई बार उपखंड प्रशासन पर इनके प्रवेश का समय निर्धारित करने व बाजार समय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नगर के पुराना व संकरे बाजार में यात्री व लोडिंग वाहनों की आवाजाही पर राहगीरों, खरीदारों व रहवासियों का सुख-चैन छीन गया है। नगर के गौर का चौक, सदर बाजार, पनघट रोड, इलोजी चौक आदि क्षेत्र का पुराना बाजार बहुत ही संकरे है। शहर का सबसे पुराना बाजार होने व यहां हर जरूरत का सामान उपलब्ध होने पर शहर व क्षेत्र भर के लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। अच्छी बिक्री को लेकर सामान सजावट के नाम पर दुकानदारों ने बढ़चढ़ कर अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में पुराना बाजार में सवारी व लोडिंग वाहनों की आवाजाही पर दिन में पचासों बार जाम लगते हैं। यों समझिए की जाम खुलता ही नहीं है। व्यापारियों के सामान की जरूरत पर गोदामों से इन्हें मंगवाने पर पूरे दिन लोडिंग टैक्सियोंं का बाजार में आना-जाना रहता है। टै्रक्सियों के बीच बाजार खड़े रहने व माल उतारने पर लगने वाले जाम पर राहगीरों, खरीदारों व रहवासियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। पैदल गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं जाम लगने पर फंसे वाहनों आवाज पर राहगीरों, खरीदारों व रहवासियों को परेशानी होती है। यात्री व लोडिंग वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित कर आमजन, रहवासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। परेशान व जागरूक लोग कई बार उपखंड प्रशासन को समस्या से अवगत करवाकर व्यस्ततम समय में इनके प्रवेश पर रोक लगाने व इनके प्रवेश का समय निर्धारित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आमजन में रोष है।





No comments:
Post a Comment