Breaking News
recent

ग्रामीण डाककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बांदीकुई. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ की ओर से मंगलवार से लम्बित मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवा के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। सुबह रेलवे कॉलोनी स्थित डाकघर पर डाककर्मियों ने नारे लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष बाबूलाल ने बताया कि सम्पूर्ण जीडीएस कमेटी 1 जनवरी 2016सेे लागू किए जाने, सेवानिवृत्ति के सभी लाभ इसी तारीख से लागू करने, ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा 15 हजार से 5 लाख तक करने, जीआईएस की सीमा 5 सौ रुपए अंशदान से बढ़ाकर 5 लाख करने, एसडीबीएस अंशदान के जीडीएस के टीआरसीए के 10 प्रतिशत की वसूली करने एवं इतना ही हिस्सा सरकार की ओर से जमा कराए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि जीडीएस कमेटी की सिफारिश के अनुसार जीडीएस के लिए ईएसआई व ईपीएफ योजना लागू की जाए। 12,24 एवं 36 वर्ष के सेवा काल के बाद जीडीएस कर्मचारियों को अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि देकर आर्थिक सम्बलन दिया जाए। सीमित स्थानान्तरण सुविधा में छूट देने, स्थानान्तरण होने पर वेतन में गिरावट नहीं करने, 180 दिन के होने पर नकद भुगतान की सुविधा देने, प्रति वर्ष बालकां की पढाई के लिए 6 हजार रुपए शिक्षा भत्ता देने, जीडीएस को 8 घंटे काम कराने एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की गई। इस संबध में कार्यालय प्रभारी लक्ष्मणप्रसाद बैरवा का कहना है कि इनके हड़ताल पर जाने से मंगलवार को डाक वितरण नहीं हो सकी (नि.स.)

कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग
कुण्डल. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ग्रामीण डाकसेवक की 10 सूत्री मांगों और कमलेश चन्द्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीण डाकसेवक भी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
ग्रामीण डाक सेवक हरपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वे संघ का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से हड़ताल पर रहने का निर्णय लेकर बुधवार से मांग नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

किया कार्य बहिष्कार
मण्डावर. कस्बे के ग्रामीण डाक सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल रह कर कार्य का बहिष्कार किया। परिमण्डल सचिव गिर्राज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक पेंशन, जीडीएस को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान मण्डावर महवा रोड डाकघर के अधीन आने वाले गांवों में डाक वितरण व डाक सहित अनेकों कार्य प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रामेश्वर, भीकाराम, भगवान सहाय, सांवलिया राम,देवेंद्र, मिश्रीलाल व दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.