Breaking News
recent

अलवर में सडक़ पर उतरे दलित, इस मांग को लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दलित समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी बाग से रैली निकाली। रैली मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुची। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

समाज के लोगों ने बताया कि दलित समाज पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे है। जिसको रोकने का काम प्रसासन का बनता है। लेकिन प्रसासन भी कोई कार्यवाही नही कर रहा है। समाज के लोगों साथ आए दिन घटनाएं हो रही है। 13 दिसम्बर को लक्ष्मणगढ़ में बारात पर जानलेवा हमला कर दिया। नगला बजीरका में अनुसूचित जाति की लड़की के साथ दुराचार किया गया। किशनगढ़बास में एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी थी।

लेकिन इन घटनाओ को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है। घटना करने वाले लोग खुले आम घूम रहे है। इसलिए समय रहते हुए प्रशासन को करवाही करनी चाहिए। समाज की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आए दिन दलित समाज पर हो रहे अत्याचार को कब तक समाज झेलेगा। समाज सभी वर्ग के साथ मिलकर काम कर रहा है। समाज में जब भी शादी होती है तो लोग उनको रास्ते से नही निकलने देते है। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.