Breaking News
recent

भोपाल की नवविवाहिता की टे्रन से गिरने से मौत, डेढ़ किलोमीटर पीछे चली टे्रन


भीलवाड़ा।

शहर में शादी समारोह में भाग लेकर परिजनों के साथ भोपाल जा रही नवविवाहिता की बुधवार रात आटूण के निकट टे्रन से गिरने से मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षित शव टे्रक के पास मिला। शव के टुकड़ों को गठरी में बांधकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। महिला की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी।

 

सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया।
एएसआइ राजमल कुमावत ने राजहंस कॉलोनी (भोपाल) निवासी कुशवानी परिवार यहां चन्द्रशेखर आजादनगर में शादी में आया। परिवार के साथ दीया (23) पत्नी धर्मेन्द्र कुशवानी भी आई थी। परिवार वापसी के लिए रात साढ़े ग्यारह बजे जयपुर-भोपाल टे्रन में सवार हुआ। जल्दबाजी में एक बैग कोच के गेट पर रह गया और टे्रन रवाना हो गई। इस बीच बैग लेने आई दीया चलती टे्रन से नीचे गिर गई।


देर तक दीया नहीं आई तो परिजन गेट पर आए। वह वहां भी नहीं मिली। इस पर खलबली मच गई। टे्रन से गिरने की आशंका पर चेनपुलिंग कर गाड़ी को रोका गया और गार्ड व लोको पायलट को जानकारी दी गई। परिजनों के साथ अन्य यात्री तलाश में नीचे उतरे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक टे्रन को धीरे-धीरे पीछे लाया गया। भीलवाड़ा से करीब पांच किलोमीटर दूर आटूण के निकट टे्रक के आस-पास दीया के शव के टुकड़े पड़े मिले। उसकी गर्दन व हाथ-पैर अलग हो गए थे। भीलवाड़ा स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी गई। सदर थाना पुलिस वहां पहुंची। शव को गठरी में बांधकर मोर्चरी में रखवाया। करीब आधा घंटे बाद टे्रन रवाना हुई। पुलिस के अनुसार बीना निवासी दीया की शादी छह माह पूर्व भोपाल के धर्मेन्द्र से हुई थी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.