Breaking News
recent

क्रिसमस : प्रभु यीशु जन्मे हैं खुशियां मनाओ...

पाली। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में बीती रात क्रिसमस उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने चर्च में प्रार्थना करने के बाद कैरोल का गायन किया। केक काटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। शहर के चिमनपुरा स्थित सेंट फ्रांसिस असिसि चर्च को क्रिसमस को लेकर आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया। यहां रात बारह बजे प्रभु का जन्म होने से पहले ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।

सजाई झांकियां
श्रद्धालुओं ने पहले चर्च के बाहर सजाई गई पभु यीशु के जन्म स्थल बैथलेम नगर की गोशाला की झांकी को निहारा। इसमें माता मरियम व प्रभु के पिता के साथ शिशु यीशु को लोग देखते रह गए। यहां रात ग्यारह बजे फादर मार्टिन एंटों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर प्रभु को नमन किया। कार्यक्रम में सिस्टर मंजूला, सिस्टर पवीना, सिस्टर नैथलीन, सिस्टर दीना, ऑस्टिन, ओस्विन, पाइस, वर्गीश, लुइस शेखावत, नरेश शेखावत, मनीष, फ्रांसिस सत्यप्रकाश व यूडी के साथ कई लोग मौजूद थे।

कैरोल गाकर काटा केक
प्रभु के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना के बाद मेरे प्रभु जन्मे प्यारे प्रभु जन्मे..., आया है वो आया है... व यीशु जन्मा है खुशियां मनाओ... जैसे गीत गाकर प्रभु को नमन किया। प्रभु के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।

यहां भी प्रार्थना कर नवाया शीश
इसी तरह चिमनपुरा स्थित मारथोमा चर्च में फादर प्रीतेश की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की। इस मौके बीजू डेनियल, शनि अब्राहम सहित कई लोग मौजूद थे। नया गांव स्थित ओर्थोडोक्स चर्च व एक स्कूल स्थित चर्च में भी प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु को नमन किया।

आतिशबाजी कर मनाई खुशी
कैरोल गायन व प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर के बाहर व घरों के बाहर इसाई समुदाय के लोगों ने पटाखे फोडकऱ खुशी का इजहार किया। लोगों ने घरों में क्रिसमस ट्री सजाए।

घर-घर जाकर दे रहे हैं बधाई
क्रिसमस पर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में इसाई समुदाय के लोग मंगलवार को एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दे रहे हैं। घर आने वाले आगनतुकों का केक व मिठाई आदि खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.