Breaking News
recent

शराब के नशे में दौड़ा रहा था बस, फिर ये हुआ तो मच गया कोहराम


गोकुलपुरा के पास हुआ हादसा,सरपंच सहित सात लोग हुए घायल

सीकर. शराब के नशे में रोडवेज को दौड़ा रहे चालक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गोकुलपुरा सरपंच सहित सात लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी पांच को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोकुलपुरा सरपंच विजयपाल के अनुसार रामूकाबास तिराहे के पास किसी परिचित की मौत हो जाने पर वे लोग कार लेकर उसके यहां बैठक में शामिल होने गए थे। लेकिन, जब वे वापस लौट रहे थे तब गोकुलपुरा के पास ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
जबकि उन लोगों ने कार को साइड में खड़ा कर रखा था और एक जने को कार से नीचे उतार रहे थे। टक्कर लगने के बाद कार में बैठे लोग लहूलुहान हो गए और कार सहित रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और रोडवेज चालक को मौके पर पकड़ कर उद्योग नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सरपंच विजयपाल का कहना था कि रोडवेज का चालक शराब के नशे में था और खाली बस को तेज गति से सडक़ पर चला रहा था। बाद में जानकारी करने में पता चला कि चालक के नशे में होने के कारण परिचालक ने हादसे की आशंका पर सारी सवारियां पीछे टोलबूथ पर ही उतार दी थी। इसके बाद चालक अकेला बस को लेकर सीकर आ रहा था।
& रोडवेज बस को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। गोकुलपुरा सरपंच की तरफ से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। जिसके आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
राममनोहर, एसएचओ, उद्योग नगर थाना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.