शिव. ग्राम पंचायत बलाई के राजस्व गांव लालसों की ढाणी में चिकित्सा विभाग की ओर से लाखों रुपए खर्च कर बनाया भवन नाकारा साबित हो रहा है। यहां कार्यरत एएनएम अपने जीएनएम प्रशिक्षण पर चली गई।
इसके बाद वैकल्पिक तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त एएनएम को लगवाया गया है। ग्रामीण मालमसिंंह राठौड़ सहित अन्य का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र रोजाना नहीं खुलने से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।
ये सेवाएं हो रही प्रभावित
उप स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित गांव की गर्भवती व धात्री महिलाओं के टीकाकरण व जांच के साथ नवजातों के टीकाकरण व जांच सहित प्रसव जैसी सुविधाएं प्रभावित हो रही है।
इसके लिए उन्हें कई किलोमीटर की दूरी तयकर शिव मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनका समय व धन दोनों खर्च हो रहे हैं।
ये भी पढ़े...
सर्दी के साथ किसानों के चेहरे खिले
चौहटन. कस्बे सहित समूचे सरहदी ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार रात से शुरू हुआ सर्द हवाओं का दौर गुरुवार को भी बदस्तूर जारी रहा। इससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।
आम ग्रामीण सर्दी से बचाव के जतन कर रहे हैं। वहीं किसानों के चहरे पर मुस्कुराहट दिख रही है। बढ़ रही सर्दी रबी की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
खेतों में इन दिनों जीरा, ईसबगोल, अरण्डी, रायड़ा, सरसों व गेहूं सहित सब्जियों की खेती चल रही है। वहीं कस्बे में गुरुवार शाम के साथ ही सूनापन पसरने लगा। लोगों ने ऊनी वस्त्र व अलाव का सहारा लिया।





No comments:
Post a Comment