Breaking News
recent

मतगणना आज, तैयारियां पूरी, पुलिस प्रशासन चाक चौबंद

चूरू. जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना के बाद साफ हो जाएगा कि किसके सिर ताज होगा और कौन काटेगा पांच साल का वनवास। मतगणना सुबह आठ बजे से राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शुरू होगी।
लेकिन इस बार चुनाव में राजेन्द्र राठौड़, राजकुमार रिणवा, रामसिंह कस्वां के लिए चुनाव जीतना उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है। चूंकि तीनों की जीत का सिलसिला अभी तक रूका नहीं है। इनमें से आज देखना होगा कि कौन अपनी प्रतिष्ठा को बचा पाता है कौन नहीं। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद हार जीत के समीकरण सामने आ जाएंगे। इस बार चुनाव में जिले के दो मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। राजस्थान के दिग्गज नेताओं में शामिल राजेन्द्र राठौड़ व राजकुमार रिणवा की जीता का गणित इस बार गड़बड़ नजर आ रहा है। यदि यहां से दोनों मंत्री हारते हैं तो भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इसमें राजकुमार रिणवा भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में हैं। इसके अलावा चार बार सांसद रहे रामङ्क्षसह कस्वां के लिए भी यह चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि वे हारते हैं तो उनकी भी बड़ी हार होगी। चूूंकि वे चार बार लगातार चूरू से सांसद रह चुके हैं। इनमें यदि तीनों जीतते हैं तो उनकी प्रतिष्ठा बच जाएगी और उनकी जीत की कारवां आगे बढ़ता रहेगा।
मतगणना में लगे पांच सौ कर्मचारी

एडीएम के मुताबिक जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग छह काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। प्रत्येक रूम में १४ यानी कुल ८४ टेबलों पर मतों की गणना की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक रूम में एक आरओ टेबल होगी जिस पर डाक मतपत्रों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग ऑब्जर्वर, एक काउंटिंग असिस्टेंट व एक माइक्रो ऑब्जर्वर होगा। आरओ टेबल पर दो-दो अधिकारी होंगे। कुल ७० कर्मचारी मतगणना का काम देखेंगे। करीब ५०० कर्मचारी मतगणना का काम संपन्न करवाएंगे। मतगणना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना शुरू होने के बाद राउंडवाइज चुनाव परिणाम को निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा हर राउंड के परिणाम की घोषणा माइक पर की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर के अनुसार मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

जानिए किस कमरे में होगी कहां की मतगणना

अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया ने बताया कि राजकीय लोहिया महाविद्यालय में सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कमरा संख्या १६, तारानगर की ३१, सुजानगढ़ की कमरा संख्या ३६, सरदारशहर की कमरा संख्या ११५, चूरू की १२२ और रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कमरा संख्या १२४ में होगी।

इन वस्तुओं पर रहेगी रोक

मतगणना स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु जैसे लाठी, हथियार, चाकू, बॉल, विस्फोटक पदार्थ, टेपरिकॉर्ड, रेडियो, मोबाइल फोन, कोडलेस, सेल्यूलर, पेजर, कैमरा, वीडियो, वायरलेस सेट, विद्युत उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, लाइटर आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

५२९ पुलिसकर्मी संभालेंगे आज मतगणना की कमान

विधानसभा चुनाव के बाद जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह आठ बजे शुरूहोने वाली मतगणना कार्य की जिले की कमान ५२९ पुलिसकर्मी संभालेंगे। एसपी राममूर्ति जोशी के मुताबिक मतगणना कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के ५२९ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन एएसपी के नेतृत्व में छह सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 12 थानेदार, 16 एएसआई, ७६ हैड कांस्टेबल, ५३ महिला कांस्टेबल व ३५५ कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। जो मतगणना स्थल के आस-पास व अंदर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं में तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल पर रखी छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम की सुरक्षा के लिए ६० राइफल गार्ड तैनात किए हैं।

डाक मतमत्रों की डिलीवरी में अनियमितता का आरोप

डाक मतपत्रों के वितरण में खामी सामने आई है। इसके कारण वोटरों को मतपत्र जमा कराने के लिए खुद से चलकर आना पड़ रहा है। सोमवार को जिला परिषद में डाकपत्र जमा कराने आए कुछ लोगों ने कहा कि डाक विभाग की ओर से समय से मतपत्रों का या तो वितरण नहीं किया गया या निर्वाचन शाखा की ओर से देरी से मतपत्र भेजे गए। झुंझुनूं जिले से आए एक मतदाता ने भी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि सभी डाक मतपत्र समय से भिजवा दिए गए थे। यदि किसी ने देरी से आवेदन किया है तो उसके मतपत्र देरी से भेजे गए हैं। मंगलवार सुबह ७.५९ बजे तक मिलने वाले डाक पत्रों को काउंटिंग में शामिल कर लिया जाएगा। जिला परिषद के संग्रहण केन्द्र में सुबह ७.५९ बजे तक डाक मतपत्रों को लिया जाएगा। कुछ लोग सोमवार को जिला कार्यालय आकर अपने मतपत्र लिए। चूरू शुहर के एक मतदाता ने बताया कि वह जोधपुर में नौकरी करते हैं उन्हे सोमवार को मतपत्र मिला। जबकि उन्होंने करीब एक माह पहले मतपत्र के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को वे स्पीडपोस्ट भी कर देंगे तो भी मतपत्र चूरू नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए वे जोधपुर से तुरंत चूरू के लिए रवाना हो गए।

जानिए कहां किसके बीच टक्कर

- चूरू में राजेन्द्र राठौड़ व रफीक मंडेलिया में सीधी टक्कर
- सादुलपुर में रामसिंह कस्वां, कृष्णा पूनिया व मनोज न्यांगली
- सरदारशहर में भंवरलाल शर्मा व अशोक पींचा में सीधा मुकाबला
- तारानगर में नरेन्द्र बुडानिया, चन्द्रशेखर बैद, राकेश जांगिड़
- रतनगढ़ में अभिनेष महर्षि, पूसाराम गोदारा, भंवराल पुजारी, राजकुमार रिणवा
- सुजानगढ़ में भंवरलाल मेघवाल व खेमाराम मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला


यहां इतने प्रत्याशियों को इतने वोट मिलेे

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार मत
सादुलपुर 12 175384
तारानगर 16 176567
सरदारशहर 13 204637
चूरू 12 178711
रतनगढ़ 17 183329
सुजानगढ़ ०8 182542


(इलके अलावा अभी सर्विस मतदाताओं के वोट बाकी हैं करीब 6 039 सर्विस मतदाता हैं, इनके मतपत्रों का संग्रहण सुबह आठ बजे से पहले तक होगा। सबसे अधिक सादुलपुर में 2196 मत हैं)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.