ईंट भट्ठे पर ऊंट गाड़ी के नीचे आने से बालक की मौत।
श्रीबिजयनगर.कस्बे के निकटवर्ती गांव 29 जी बी के बीएसएस ईंट भट्ठे पर ऊंट गाड़ी के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई परिजनों ने मृतक बच्चे के शव को राजकीय चिकित्सालय लाया मृतक के दादा नत्थू प्रसाद निवासी गाँव भसवदा जिला चितकुट धाम उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गाँव 29 जीबी के बीएसएस ईट भठ्ठे पर कच्ची ईट बनाने का कार्य कर रहा है ।
गुरुवार सुबह उसका पौत्र रविकरन पुत्र शिवकरन उम्र डेढ़ वर्ष ईट भट्ठे पर बनी झुग्गी के सामने खेल रहा था । खेलने के दौरान एक ऊंट गाड़ी बच्चे से टकराई जिससे उसके पौत्र रवि करण की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर के द्वारा बच्चे के शव को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर मौकै पर पहुचे श्रीबिजयनगर पुलिस के हवलदार रोहताश के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।





No comments:
Post a Comment