खण्डार. कस्बे में गीता भवन परिसर में 73वां गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। आयोजन से जुड़े श्याम बिहारी जोशी ने बताया कि कस्बे में गीता जयंती महोत्सव विगत दो दिनों से चल रहा है। नवमी तिथि से अखण्ड हरेराम संकीर्तन, दशमी तिथि को अखण्ड गीता के पाठ एवं गीता महात्म्य का अध्ययन किया गया। रात्रि जागरण श्रीधाम बरसाना से आए नृसिंहदास महाराज के सानिध्य में हुआ। बुधवार को ठाकुर जी का पंचामृत से स्नान व पूजा की गई। दोपहर बाद से नगर फेरी का आयोजन किया गया। नगर फेरी मे जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया । इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान मनोरमा शुक्ला, श्रीमद भागवत कथा व्यास मुरलिका शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच रूकमणी देवी आदि लोग मौजूद थे।
अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
सवाईमाधोपुर. जिला परिषद की ओर से संचालित योजनाओ की प्रगति को लेकर बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष समारिया ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। सीईओ सामरिया ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कई योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कमियों को दूर करने पर जोर दिया। साथ ही अधूरे पड़े कार्य को शीघ्रता से पूण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विमलेश गुप्ता सहित पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment