Breaking News
recent

हेंडपम्पों की नहीं ले रहे सुध

रामदेवरा. गांव में जलदाय विभाग की ओर से वर्षों पूर्व खोदे गए हेण्डपंपों की सुध नहीं लिए जाने के कारण वे जमींदोज होने के कगार पर पहुंच गए है तथा ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि वर्षों पूर्व जलदाय विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था को लेकर जगह-जगह हेण्डपंप खोदे गए थे। जिनकी सुध नहीं लिए जाने के कारण वे खराब पड़े है। गत कुछ वर्ष पूर्व सरकार की ओर से हेण्डपंपों की मरम्मत का कार्य पंचायतीराज विभाग को दिया गया, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से गांव में स्थित एक भी हेण्डपंप को ठीक करवाने का कार्य नहीं किया गया। ऐसे में यह योजना सफल नहीं हो पाई है। जिसके चलते ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित लगभग सभी हेण्डपंप बंद पड़े है। दूसरी तरफ ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

तीय सामूहिक विवाह समारोह 13 को
- 10 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
- तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
पोकरण. अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति की ओर से आगामी 13 दिसम्बर को क्षेत्र के रामदेवरा में चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष धूड़ाराम सोनी ने बताया कि गत चार वर्ष पूर्व समिति का गठन कर 25 जुलाई 2015 को प्रथम, 12 दिसम्बर 2016 को द्वितीय व 11 दिसम्बर 2017 को तृतीय सामुहिक विवाह आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि चतुर्थ सामुहिक विवाह को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 दिसम्बर को रामदेवरा में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
दो दिनों तक होंगे कार्यक्रम
समिति के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान दो दिनों तक विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को शाम साढे सात बजे से साढ़े 11 बजे तक महिला संगीत होगा, जिसमें विभिन्न महिला मंडलों की ओर से गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 दिसम्बर को विनायक स्थापना, वर-वधु बंदोली, पाणीग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह व विदाई समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के लोग शिरकत करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.