उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)। कुछ माह पहले बाबर को हुमायूं का बेटा बताने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अब बराक ओबामा को अमरीका का राष्ट्रपति बताया है।
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार देर शाम कमल दीप प्रज्ज्वलन से पूर्व कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा, कांग्रेस राज में खुद प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि मैं यहां से एक रुपया भेजता हूं लेकिन 15 पैसा ही नीचे पहुंचता है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार कम हुआ है।
पहले वाले प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) विदेश जाते थे तो उनकी खबर नहीं छपती थी। अब मोदी अमरीका जाते हैं तो राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद उन्हें लेने आते हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा, रात को 5 सीएम सोते हैं, सुबह एक और नया यानी छठा तैयार हो जाता है। कांग्रेस में सीएम के दावेदार एक-दूसरे को हराने में लगे हैं। सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।
नोटबंदी एक महाघोटाला, समय पर उजागर होगा: राहुल गांधी





No comments:
Post a Comment