Breaking News
recent

सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान दल बूथों के लिए रवाना, सबको वोटिंग का इंतजार

सादुलपुर. rajasthan election 2018 अंतर्गत आशा देवी शिक्षण संस्थान प्रांगण से मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सादुलपुर तारानगर विधानसभा के मतदान अधिकारियों सेक्टर प्रभारियों जोनल मजिस्ट्रेट सभी को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल के देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया निर्वाचन अधिकारी सुभाष बढ़िया ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 252 बूथो के लिए 252 टीमों को रवाना किया गया है.

 

उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 2 से 26 तक 5 कार्मिकों को बूथ संख्या 27 से 252 तक 4 कार्मिकों की प्रति बूथ टीम बनाकर ईवीएम वी पी एट मशीन के साथ बुथ केंद्रों के लिए रवाना किया गया है इसके अलावा शहर में बूथ नंबर 94 को पिंक बूथ घोषित किया गया है जिसमें सभी महिला कार्मिकों को लगाया गया है.

 

इसके अलावा बूथ केंद्रों पर सीमा सुरक्षा बल पुलिस जवानों के साथ साथ हरियाणा से पहुंचे होमगार्ड को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि बूथ केंद्रों पर पहले से तैनात बीएलओ अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं.

 

वहीं चुनाव संपन्न करवाने के लिए तैनात सेक्टर प्रभारियों जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को कड़ी नजर रखने एवं हर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है तथा हर कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.