Breaking News
recent

भूखंड देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर. फर्जी कम्पनी बनाकर भोले-भाले लोगों को भूखण्डों के फर्जी एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपए की राशि हड़पने के आरोपित को भांकरोटा थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

डीसीपी (वेस्ट) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित श्रीविनायक बिल्ड स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का डायरेक्टर गोपेश कुमार शर्मा (41) विजयनगर, अजमेर हाल कमला नेहरू वैशाली नगर का रहने वाला है। उसने भांकरोटा इलाके में आदर्श अर्फोडेबल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम स्कीम में 300 फ्लेट बुक किए और लोगों से करोड़ोंं रुपए हड़पकर फरार हो गया। जयपुर कमिश्नरेट के डेढ़ दर्जन थानों में आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ करीब पांच दर्जन प्रकरण दर्ज हैं।


काट रहा था फरारी

लोगों के करोड़ों रुपए हड़पकर भागा आरोपी गोपेश व उसके साथी विभिन्न स्थान पर पुलिस की पकड़ से बचने के लिए छुपते रहे है। गिरफ्त में चढ़ा गोपेश विभिन्न स्थान पर जगह व पहचान बदलकर छिपता रहा और मोबाइल व सिम भी समय-समय पर बदलता रहा। लंबे समय से फरारी काट रहे शातिर को पकडऩे के लिए थानाधिकारी ब्रजभूषण अग्रवाल के नेतृत्व में एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल अजीत सिंह, रूपसिंह की टीम बनाई। पुलिस टीम ने साइबर सेल प्रभारी प्रद्युमन शर्मा की मदद से तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया। शातिर ठग के अजमेर में छिपे होने का पता चलने पर अजमेर के आदर्श नगर थाने के एसएचओ सुरेन्द्र सिंह राणावत की मदद से शातिर गोपेश कुमार को धर-दबोचा। पुलिस टीम आरोपित के साथियों की तलाश में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.