Breaking News
recent

शॉ के चोटिल होने के बाद पहले मैच में ये दो खिलाड़ी भारत के लिए करेंगे ओपनिंग

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां ऑस्ट्रेलिया में एक अभ्यास मैच खेला। क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के ड्रॉ पर समाप्त हो गया। लेकिन इस मैच से एक बात साफ़ हो गई वो है पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की सलामी जोड़ी। इस मैच में युवा बल्लेबाज के चोटिल होने और दिग्गज बल्लेबाज मुरली विजय के शतक लगाने के बाद ये साफ़ हो गया है कि पहले मैच में भारत लोकेश राहुल और विजय की सलामी जोड़ी के साथ उतरेगा।

विजय और राहुल करेंगे सलामी बल्लेबाजी -
जी हां! क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश ने चौथे दिन शनिवार को छह विकेट के नुकसान पर 356 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम अपनी पहली पारी में 544 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम इसके जवाब में चौथे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। पहली पारी में 358 रन का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मुरली विजय ने 129 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली।

विजय ने ठोका शतक -
विजय ने 132 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए। राहुल ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक सिक्स लगाया। हनुमा विहारी 32 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के लिए डी फालिंस और डी आर्शी शॉर्ट को एक-एक विकेट मिला। क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश की पहली पारी में हैरी निएल्सन ने 100, एरॉन हार्डी ने 86, डी आर्शी शॉर्ट ने 74, मेक्स ब्रायंट ने 62 और डेनियल फालिंस ने 43 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को तीन, रविचंद्रन अश्विन को दो और उमेश यादव, इशांत शर्मा, कप्तान विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.