Breaking News
recent

मयंक अग्रवाल को फील्डिंग करते समय लगी गर्दन पर गेंद, ख्वाजा के स्वीप शार्ट का बने निशाना

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के लिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी बाट जोह रहे हैं । लेकिन मुख्य टीम में खेल रहे खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन से किसी को अंदर आने का कोई मौक़ा नहीं देते । लेकिन जिस तरह से अपने पहले मैच में ही मयंक अग्रवाल ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया है उस से लगता है वो लम्बे समय तक भारतीय टीम में खेल पाएंगे ।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने वाले मयंक ने दोनों ही पारियों में टीम के लिए अहम रन बनाए। मयंक ने पहली पारी में 76 तो वहीं दूसरी पारी में 42 रन बनाकर अपने फॉर्म का परिचय दिया। इतना ही नहीं फील्डिंग के दौरान भी मयंक ने टीम के लिए तीन अहम कैच पकड़े। पहली पारी के दौरान दो कैच लेने वाले मयंक दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 15 ओवर में दो विकेट पर 54 रन बना लिए थे, इसी बीच जडेजा 16 वां ओवर लेकर आए। उस्मान ख्वाजा 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान जडेजा की गेंद पर शॉर्ट-लेग पर फील्डिंग कर रहे मयंक अग्रवाल चोटिल हो गए। ओवर की दूसरी गेंद पर ख्वाजा ने स्वीप शॉट खेला और गेंद जाकर सीधे मयंक के गर्दन पर जा लगी।आइये देखते हैं वीडियो में फिर क्या हुआ :-



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.