नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले एक और कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल मोदी सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए स्टार्टअप इंडिया की शुरूआत की थी। इस महत्वकांक्षी अभियान में गुजरात ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गुजरात स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है।
स्टार्ट अप्स के लिए बेस्ट है गुजरात
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने गुरुवार को स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले राज्यों की सूची जारी की। इस सूची में गुजरात को सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान दिया गया है जबकि कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान के प्रदर्शन को श्रेष्ठ कहा गया है।6 कैटेगरी में की गई रैंकिंग में गुजरात 100% स्कोर के साथ बेस्ट परफॉर्मर रहा। आपको बता दें कि शुरुआती निवेश मुहैया कराना,आसान नियम, नीतिगत समर्थन और इंक्यूबेटर केंद्रों की स्थापना करने जैसे नियमों के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई है।
जनवरी में शुरू की थी योजना
सरकार ने स्टार्टअप इंडिया कार्य योजना जनवरी में शुरू की थी। इसका मकसद देश में उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है।इसका लक्ष्य स्टार्टअप को टैक्स में छूट और इंस्पेक्टर-राज मुक्त व्यवस्था देना है। इसी के साथ दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम वाला देश बन गया है।





No comments:
Post a Comment