Breaking News
recent

सभापति का किया घेराव, घटिया निर्माण की शिकायत

सवाईमाधोपुर. बजरिया में जामा मस्जिद से टोंक बस स्टैण्ड तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे टोंक बस स्टैण्ड के पास लोगों ने नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा का घेराव किया और घटिया निर्माण की शिकायत की। इसके बाद सभापति ने मामले की जांच का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।


44 घंटे भी नहीं चली : गुस्साए लोगों ने मौके पर ही सड़क निर्माण का काम करा रहे नगरप परिषद के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार व सहायक अभियंता अमरसिंह को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों ने आरोप लगाया कि साढ़े 44 लाख की सड़क 44 घंटे भी नहीं चली। लोगों ने सरकारी पैसे के दुरोपयोग का आरोप भी लगाया। एक दिन पूर्व शनिवार रात को नगर परिषद सभापति ने सड़क का निरीक्षण किया था।


सड़क निर्माण का निरीक्षण किया है। अधिकारियों व ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए पाबंद किया है। गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
डॉ. विमला शर्मा, नगर परिषद सभापति, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.