साल 2019 की शुरुआत होने वाली है और यह साल हर राशि के व्यक्तियों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। जिस प्रकार हर साल हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं रहता उसी प्रकार यह साल भी हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होगा। जी हां, यह साल प्यार यानी रिलेशनशीप के मामले में जहां कुछ राशियों के लिए बहार लेकर आएगा। वहीं कुछ राशियों के इस साल ब्रेकअप होने की संभावनाएं बढ़ती दिखाई दे रही है। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की यह साल दो राशियों के लव रिलेशन के मामले में बहुत ही अनलकी होने वाला है। इस साल कुछ राशियों पर दुखों का पहाड़ टूट सकता है और प्रेमियों के लिए काफी दुखदायी साबित होने वाला है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इस साल कर्क और मेष राशि के प्रेमियों का ब्रेकअपन होने का सिलसिला शुरु हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातक 2019 में अपने घमंड को कंट्रोल करें नहीं तो आप इस साल अपने पार्टनर को खो सकते हैं। इस साल पति-पत्नी के रिश्ते में भी काफी उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन आपको इस समय अपनी सूझ-बूझ से रिश्ते को संभालना पड़ सकता है। यदि आप अपना रिश्ता टूटने से बचाना है तो अपने घमंड पर काबू रखना होगा। साथ ही इस राशि के प्रेमी जोड़े को अपने रिश्तों को लेकर सीरियस होने की आवश्यकता हैं। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे तो आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को भी खो देंगे।
कर्क राशि
इस राशि के जोतकों को 2019 में किसी भी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए। इन राशि के जातको के लिए 2019 रिलेशनशिप के नजरिए से बहुत ही बेकार जा सकता हैं। इस साल आप कोई भी ऐसी गलती ना करें जिससे की आपके पार्टनर नाराज़ हो। इस बात का ध्यान रखें की आप इस समय अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास आ सकती है। इस आने वाले साल में आपका और आपके पार्टनर का झगड़ा होना तय हैं। लेकिन आप चाहे तो इस झगड़े को ज्यादा बढ़ाने की बजाए अपनी समझदारी से उसे वहीं खत्म कर सकते हैं।





No comments:
Post a Comment