बीदासर - ढाणी कुम्हारन के प्रजापति भवन में रतनगढ़ विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी दौलतराम पेंसिया के पधारने पर ढाणी के सम्माननीय नागरिकों द्वारा नोटों की माला व साफा पहनाकर खुमाराम घोड़ेला व गोपला राम भोभरिया ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पधारे मुस्लिम प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन चौहान, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बबेरवाल, महावीर प्रसाद कुलचानीया, अनिल कुमार भोभरिया, चेनप्रकाश कुलचानीया, नारायण प्रजापत उडवाला, नारायण सिंवर का माला व साफा पहनाकर रामकरण भोभरिया, सीताराम भोभरिया, सरपंच हंसराज छापोला, माणकचन्द लाडूना, रामअवतार मारोठिया, परमेश्वरलाल मारोठिया, महेश भोभरिया, मूलचन्द नाराणिया व ग्रामिण बन्धुओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। संचालन संजयकुमार घोड़ेला ने किया। इस मौके पर दौलत राम पेंसिया ने चुनाव में ढाणी के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया व आगे भी मूल ओबीसी आंदोलन में सहयोग की अपेक्षा की तो ढाणी के सभी बन्धुओ ने तन-मन-धन से सहयोग देने की घोषणा की।
![]() |
| दोलत राम पेसिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत करते हुये |






No comments:
Post a Comment