Breaking News
recent

कांग्रेस के सहयोगी दल ने कुछ ऐसे जताई खुशी, लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे संकेत

जोधपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश में अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनाने पर खुशी का इजहार किया। एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेदसिंह चम्पावत सहित अन्य ने केक काटकर खुशी जताई।
उन्होंने बताया कि अशोक गहलोत व सचिन पायलट के निर्देशन में कांग्रेस सरकार विकास के नए आयाम तय करेगी। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के किसानों के ऋण माफ करने के वादे पर उन्होंने आशा जताई कि नई सरकार के गठन के बाद सर्वप्रथम यही कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के निर्देशन में इन विधानसभा चुनावों में एनसीपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान में कांग्रेस व एनसीपी मिलकर नया अध्याय लिखेगी। जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चम्पावत को आमंत्रित किया गया है। वे रविवार को जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

----------------

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष प्रकाश राणेजा की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधि मण्डल ने अशोक गहलोत के तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने व ब्राह्मण समाज के नव निर्वाचित विधायकों का जयपुर में स्वागत किया। महासभा के भरत शर्मा, भरत जाजडा, मनोज जोशी आदि प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों ने अशोक गहलोत, विधायक सीपी जोशी, रघु शर्मा, भंवरलाल शर्मा सहित सभी ब्राह्मण विधायकों का स्वागत किया।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले शनिवार को आतिशबाजी कर बांटकर खुशी जाहिर की। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, शा.शि. संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हापूराम चौधरी, महासंघ की प्रदेश महिला संयोजक प्रीति रामदेव मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.