पाली। कुरीतियों के प्रति समाजों में जागरूकता आ रही है। इसका उदहारण देखने को मिला मारवाड़ जंक्शन तहसील के बगुड़ा की ढाणी आसन जोधवान में। यहां के निवासी गोवर्धन पुत्र देवाराम देवासी की 100 साल की दादी मिरगौ देवी का निधन हो गया। इस पर उन्होंने मृत्यु भोज व मनुहार नहीं करना तय किया और इसका समाजबंधुओं ने समर्थन भी किया। उन्होंने मृत्यु भोज में एक भी मिष्ठान नहीं बनाया।
देवासी समाज में मृत्यु भोज पर हलवा-पुरी बनाने का रिवाज है। इसके साथ ही सांत्वना देने के लिए बारह दिन में आने वाले समाजबंधुओं और अन्य लोगों को मनुहार भी की जाती है। इस कुप्रथा का त्याग करने की प्रेरणा देने के लिए गोवर्धन देवासी ने नई पहल की। उन्होंने बारहवें पर 25 गांवों से आए समाज के सैकड़ों लोगों व रिश्तेदारों को हलवा-पुरी नहीं खिलाना तय किया। उन्होंने उनको भोजन कराने के लिए दाल-बाटी और खिचड़ी पकवाई और वहीं थाली में भी परोसी।
दादी का नाम किया अमर
उन्होंने दादी का नाम अमर करने के लिए मृत्यु भोज में खर्च होने वाली राशि का भी समाजसेवा के लिए उपयोग किया। उन्होंने समाज के छात्रावास के लिए राशि दान कर दी।
समाजबंधुओं ने की सराहना
उनके यहां इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे थे। उन्होंने भी इस खर्च को बंद करने की पहल की सराहना की। इस दौरान उनके यहां आपुजी गांव आसन, शैतान, करना, गंभीर, सोनाराम, अमान, मांगीलाल, शैतान भाई अहमदाबाद, कानजी भाई, सोनाराम संडारड़ा, बद्री गोदावास, भाकर खामल, मांगीलाल भांगेसर, मोडाराम, देवाराम के साथ कई गांवों के लोग मौजूद थे।
पांच विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
सोजत। बिडला इन्टरनेशनल स्कूल के पांच विद्यार्थियों का भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। निदेशक मदन गहलोत ने बताया कि छात्र दर्शन सोनी, छात्राएं अल्फीया हुसैन, भानुप्रिया लश्करी, याशी सांखला, याशिका टांक अव्वल स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।





No comments:
Post a Comment