Breaking News
recent

प्रतिभावान छात्र को दिया लैपटॉप

भगवतगढ़. सत्र 17-18 में जिले की आठवीं बोर्ड परीक्षा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोकलां के छात्र जयसिंह गुर्जर पुत्र चिरंजीलाल गुर्जर को लैपटॉप दिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक चिरंजीलाल मीना, अध्यापिका कविता मीना सहित स्टाफ मौजूद था।


208 विद्यार्थियों को बांटी जर्सियां
पीपलदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जस्टाना में बुधवार को गोतोड निवासी नरेश कुमार मल्होत्रा भामाशाह ने दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों को जर्सियां बांटी। विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद शर्मा ने बताया कि भामाशाह की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को राउमा में 146 व राबावि में 62 अध्ययनरत छात्र छात्राओं को जर्सियां बांटी।


लोक अदालत को लेकर चर्चा
खण्डार. कस्बे के न्यायालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 12 जनवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में तालुका अध्यक्ष तापस सोनी ने चर्चा की। सोनी ने अधिक से अधिक प्रकरणों को रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक शंकर लाल मीणा, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक नगेन्द्र शर्मा, कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमवती नंदन शर्मा आदि लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.