Breaking News
recent

चुनाव प्रचार-प्रसार की स्वीकृति नहीं लेने पर किए वाहन जब्त

पाली। विधानसभा आम चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में लगाए गए व्यय पर्यवेक्षक रोशन लाल के निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति प्रचार-प्रसार करते हुए पाए जाने पर विभिन्न वाहन जब्त किए गए। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षक शिबूराम जाट ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक ने जैतारण के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के जो वाहन बिना स्वीकृति के प्रचार-प्रसार करते पाए गए, उनसे स्वीकृति दिखाने के लिए कहा गया। स्वीकृति नहीं पाए जाने के कारण उनके विरूद्ध उडऩदस्ता दल द्वारा सीजर की कार्रवाई की गई।

एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के रिश्तेदार द्वारा बिना स्वीकृति वाहन प्रचार प्रसार में काम में लेना पाया जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इन वाहनों में प्रत्याशियों के अपने वाहन भी शामिल थे, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पर्यवेक्षक ने व्यंय संवेदनशील और अरावली पहाडिय़ों में बसे दूरदराज वाले क्षेत्रों कलालिया, बगड़ी, कानूजा, पाला की चौकी, कोट किराणा, आदि का दौरा किया, जो विधानसभा मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित हैं। उन्होंने व्यय संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में कार्यरत सभी टीमों को अपनी गश्त तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बगड़ी बेलपना तिराहे पर व सोजत मोड़ भट्टा चौराहे पर कार्यरत एसएसटी का निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों को उन्होंने रजिस्टर संधारित करने तथा अधिक मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान व्यय पर्यवेक्षक के साथ लाईजनिंग अधिकारी राकेश गोयल, सहायक व्यय पर्यवेक्षक शिबूराम जाट भी उपस्थित थे।

पर्यवेक्षकों को बता सकेंगे चुनाव की हर सूचना
पाली। चुनाव संबंधी हर सूचना भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों को दी जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि जैतारण विधानसभा के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्यामसिंह कुमरे से डाक बंगला जैतारण, सोजत विधानसभा के लिए आइएएस एमआर रवि से सोजत के आइओसी गेस्ट हाउस, पाली व मारवाड़ जंक्शन के लिए आइएएस एसएम लोखण्डे से पाली सर्किट हाउस, बाली के लिए आइएएस अंबिका प्रधान से बाली डाक बंगला, सुमेरपुर विधानसभा के लिए आइएएस एआर राहुल नाथ से सुमेरपुर टाउन हॉल में स पर्क किया जा सकता है।
उनके मोबाइल नम्बर पर भी बात की जा सकती है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वाई पूरन कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनसे भी सर्किट हाउस पाली में मिला जा सकता है। अ यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रोशनलाल व गणेशचन्द्र यादव को व्यय पर्यवेक्षक लगाया गया है। जैतारण, सोजत व पाली विधानसभा क्षेत्रों में व्यय संबंधी सूचना के लिए व्यय पर्यवेक्षक रोशनलाल, विधानसभा क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन, बाली व सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की व्यय स बन्धी जानकारी पर्यवेक्षक गणेशचंद्र यादव को दी जा सकती है। पाली सर्किट हाउस में पर्यवेक्षक रोशनलाल से सुबह 10 से 11 बजे व व्यय पर्यवेक्षक गणेशचन्द्र यादव से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.