Breaking News
recent

अलवर में एक और बड़ी चोरी, अब बदमाशों ने यहां से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी किए

अलवर में चार दिन पूर्व मनुमार्ग में 4 बदमाशों ने घर में घुसकर लूट के मामले के अभी सुराग नहीं मिले हैं, उससे पहले अलवर में एक और बड़ी चोरी का मामला सामने आ गया है। अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की शांतिकुंज कॉलोनी में एक मकान में चोरी हो गई। चोर मकान का ताला तोडकऱ अंदर घुसे और अंदर रखी अलमारी से लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। मकान मालिक रमेश चंद आर्मी से रिटायर्ड है जो इस दिल्ली होम मिनिस्ट्री में कार्यरत है। रमेश चंद अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर शादी में गया हुआ था। पीछे से सूना मकान देखकर चोरों ने मकान को अपना निशाना बना लिया। रमेश जब शादी से वापस घर लौटा घर का ताला टूटा हुआ मिला। जब उनका परिवार अंदर कमरे में गया तो अलमारी से सामान नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर दी है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.