Breaking News
recent

दिनभर इंतजार, शाम को घोषणा पर जश्न

 

सीकर. दो दिन के इंतजार के बाद कांग्रेस ने कप्तान व उप कप्तान की घोषणा कर दी। जैसे ही कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री व पायलट के नाम की घोषणा की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जिलेभर में कार्यक्रम हुए। शहर में जयपुर रोड, जाट बाजार व कल्याण सर्किल सहित अन्य इलाकों में आतिशबाजी हुई। जयपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 37 में आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटी। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रेमचंद सैनी,राधे श्याम टांक,आनंद टांक, पूर्व पार्षद नारू राम सैनी, चंद्र प्रकाश सैनी, राधेश्याम तंवर, घासीराम, पंकज कुमार, भवानी सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं जाट बाजार में हुए कार्यक्रम में बुनियाद अली कुरेशी, रविकांत तिवाड़ी, मुकंद तिवाड़ी, राजेन्द्र सैनी, दिनेश जाखर, कुलदीप, पप्पू पहलवान, वेदप्रकाश राय व गोविन्द पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। इधर, श्रीमाधोपुर में चौपड बाजार में पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिनारायाण महंत के नेतृत्व में आतिशबाजी कर नारेबाजी की तो बस स्टैण्ड पर पार्षद कन्हैया लाल सार्दुल के नेतृत्व में आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष बनारसी लाल तिवाड़ी, केदार सैनी, मदन चौहान, विकास चौधरी, राकेश तिवाड़ी, महेन्द्र उपाध्याय, उमेश चुलेट, रमेश सैनी, रामभजन बिजारणियां, राजेन्द्र सैनी, राहुल कुमावत आदि मौजूद रहे। वहीं लक्ष्मणगढ़ में अशोक गहलोत को तीसरी प्रदेश की कमान सौंपने पर शुक्रवार को सैनी समाज के लोगों ने पुराने बस स्टैण्ड पर पटाखे फोडक़र खुशिया मनाई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विनोद सैनी, रामावतार सिंगोदिया, भगवानदत्त सैनी, विनोद सैनी, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, विनोद गौड़, नदीम बारी, रोशन लीलगर, मुबारिक सरपंच सहित अनेक लोग मौजूद थे। वहीं चला में पूर्व उपसरपंच कालूराम सैनी, श्यामलाल सैनी के नेतृत्व में समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इसी तरह गुहाला कस्बें में युवा नेता नरेन्द्र सैनी के नैतृत्व में मुख्य बस स्टैण्ड पर गहलोत के मुख्यमंत्री बनते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शीतल मित्र मंडल अध्यक्ष तेजपाल सैनी, ठेकेदार कालूराम सैनी, मिस्त्री बद्रीप्रसाद सैनी आदि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। थोई मंे सर्वसमाज के अध्यक्ष प्रहलाद खडोलिया के सानिध्य में शुक्रवार शाम को बस स्टैण्ड, चौपड़ बाजार, भट्टा स्टैण्ड पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.