Breaking News
recent

अनियंत्रित होकर पलटी जीप, छह घायल, चालक गंभीर

साहवा. साहवा-भालेरी सड़क पर गांव रैयाटुण्डा के पास अनियंत्रित होकर एक जीप के पलट जाने से उनके चालक सहित उसमें सवार छह लोग घालय हो गए। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए मोहनीदेवी चाचान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। बुधवार सुबह गांव रैयाटुण्डा निवासी रोहित नायक (7), महावीर मेघवाल (35), संदीप नायक (22), सुमित्रा नायक (45), शारदा (25) पिकअप चालक जगदीश मेघवाल (30) के साथ रैयाटुण्डा से पिकअप में बैठ कर भालेरी सड़क कीनारे अपने खेतों में जा रहे थे। रैयाटुण्डा से भालेरी की तरफ नहर फांटे के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक सहित उसमें सवार सहित सभी लोग चोटिल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पिकअप से बाहर निकालकर उपचार के लिए साहवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक के गम्भीर चोट होने के कारण चूरू रैफर कर दिया अन्य को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंचे साहवा पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल बजरंगसिंह राठौड़ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य केन्द्र में घायलों की जानकारी ली।
सात वर्षीय बालक ने लोगों को दी जानकारी
घायलों को लेकर आये राहगीरों ने बताया कि दुर्घटना के बाद सात वर्षीय बालक रोहित ने हंमे आते देख रुकने का इशारा किया और बताया कि इसमें और लोग फंसे हैं। जिसे बाहर निकालकर ले चलो जिस पर हंमने उन्हे तुरन्त बाहर निकाल कर साहवा पहुंचाया।
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
रतनगढ़. चूरू रोड स्थित परमाणा ताल के पास ऑटो की चालक से बाइक सवार वृद्ध गंभीर घायल
हो गया। पुलिस के मुताबिक गांव गौरीसर निवासी मो.साजिद व्यापारी ने रिपोर्ट दी कि बुधवार को दोपहर बाइक सवार उसके दादा हनीफ (62) उनका पोता सोहेल गौरीसर से रतनगढ़ आ रहे थे। इस दौरान चूरू रोड स्थित परमाणा ताल के पास अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हनीफ गंभीर घायल हो गए। उन्हें राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट देखेते हुए चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.