Breaking News
recent

ब्रेकिंग ::: मोदी की सभा से पहले पहुंचे स्थानीय नेता

पाली. जिले के सुमेरपुर में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा में पाली, जालोर व सिरोही से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे है। हर कोई मोदी की एक झलक पाने को आतुर है। इधर, मंच पर भी बड़े जनप्रतिनिधि पहुंचना शुरू हो गए है। इस समय मंच पर केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जालोर के भाजपा प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग के साथ लुम्बाराम चौधरी पहुंच चुके है। यहां पर सुमेरपुर से भाजपा के प्रत्याशी जोराराम कुमावत सभी स्थल पर पहुंचे है।

मोदी के रंग में रंगा सभा स्थल

सभा स्थल पर आने वाले लोग भाजपा का दुपट्टा व केसरिया रंग की टोपी लगाकर पहुंचे है। महिलाएं भी दुपट्टे के साथ केसरिया रंग की साड़ी पहनकर पहुंची है। कई युवा तो मोदी के मुखौटे लगाकर पहुंचे है। इससे सभा स्थल के साथ पूरा सुमेरपुर मोदी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इधर, सभा स्थल पर यूं तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके है, लेकिन पाली, जालोर व सिरोही जिले से अभी तक लोगों के पहुंचने का क्रम जारी है। जिसके चलते अब सभा स्थल भी छोटा पडऩे लगा है। कई जनप्रतिनिधियों के साथ भी उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग बसों और अन्य वाहनों से यहां पहुंच चुके। कई लोग पीछे की पहाड़ी तक भी बैठे है।

इधर, चुनाव को लेकर वाहन किए जप्त

पाली. पाली में 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पाली जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहनों को जप्त किया जा रहा है। जिससे निर्वाचन दलों के साथ अन्य कार्मिकों को मतदान केन्द्रों पर पहुंचाया जा सके। मतदान की सामग्री भी आसानी से पहुंचाई जा सके। इसके लिए जिले के सबसे बड़े बांगड़ कॉलेज में शिविर लगाया गया है। जहां हल्के व भारी वाहनों को जप्त कर चुनाव के कार्य में लगाया जा रहा है। इन वाहनों के माध्यम से छह दिसम्बर को पाली से मतदान दल और अन्य कार्मिक चुनाव प्रक्रिया को करवाने के लिए रवाना होंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.