सिणधरी. बजरी खनन पर न्यायालय की रोक के बावजूद जमकर खनन हो रहा है। वहीं पुलिस व प्रशासन की ढिलाई के चलते कई खनन माफिया अपना अवैध धंधा चला रहे हैं। ऐसे ही गुरुवार रात कस्बे को बायपास रोड से जोडऩे वाली सड़क पर बजरी लेकर जा रहे वाहन चालक को किसी के पीछा करने का संदेह हुआ तो उन्होंने सड़क पर ही बजरी खाली कर दी। इससे शुक्रवार दिनभर यातायात प्रभावित हो गया। कई वाहन चालक व राहगीरों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
ये भी पढ़े...
भेदभाव से किसान ठगासा, संपूर्ण कर्ज माफी की मांग
सेड़वा. सभी किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों सहित कई किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारी बैंकों का 30 नवम्बर तक समस्त बकाया अल्प कालीन फसली ऋण माफ करने साथ ही अन्य राष्ट्रीयकृत बैक व क्षेत्रीय बैकों में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए ऋण में केवल 30 नवम्बर तक डिफॉल्टर घोषित किसानों का ही कर्ज माफ किया गया। वहीं समय पर भुगतान करने वाले किसानों को इससे बाहर रखा गया है।
ऐसे में किसान अपने साथ हुए भेदभाव में ठगा हुआ महसूस कर रहे है। ईमानदार किसानों का सरकार पर भरोसा कायम रहे इसके लिए सभी को लाभ दिलाने की मांग की।
भारतीय किसान संघ प्रान्त मंत्री हरिराम मांजू ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। तहसील अध्यक्ष लाधूराम, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य खेताराम महाराज, जिला कार्यकारिणी सदस्य दयाराम थोरी, भागीरथ खिलेरी सहित कई किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
एकता के सूत्र में बांधते हैं मेले
सिणधरी. लखारा समाज के संत रिड़मल महाराज की 31वीं बरसी पर दो दिवसीय समारोह हुआ। इसमें लखारा समाज के लोगों ने गुरुवार को एक शाम रामेश्वर महादेव के नाम भजन संध्या हुई। इसमें ख्याति प्राप्त कलाकार छगन भारती व जालाभारती बागरा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
अगले दिन शुक्रवार को गुरुदेव रिड़मल महाराज की महाआरती के बाद झांकियां व वरघोड़ा निकाला गया। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि मेले समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। रामेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष हेमाराज समदड़ी व महामंत्री देवाराम ने अतिथियों का स्वागत किया।





No comments:
Post a Comment