Breaking News
recent

शेयर बाजार में रिकवरी के बाद सेंसेक्स आैर निफ्टी बढ़त के साथ बंद

नर्इ दिल्ली। शेयर बाजार में जिस तरह से गिरावट देखने को मिल रही थी उससे लग रहा था कि मार्केट में नुकसान के साथ बंद होगा। लेकिन एेसा नहीं हुआ। बाजार बंद होने से पहले रिकवरी देखने को मिली। जिसके बाद सेंसेक्स आैर निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। जहां एक आेर सेंसेक्स में 77 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर निफ्टी 20 अंकों बढ़त के साथ बंद हुआ। उससे पहले सुबह शेयर मार्केट 177 अंकों से ज्यादा गिरावट पर चला गया था। आइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार में क्या रुख देखने को मिला।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.01 अंकों की बढ़त के साथ 36347.08 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज 20.35 अंकों की बढ़त के साथ 10908.70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ का स्माॅलकैप 58.05 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 13.24 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुअा है। वहीं निफ्टी स्माॅलकैप 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टोरियल सेक्टर में दिखा सुधार
अगर बात सेक्टोरियल सेक्टर की बात करें तो इसमें सुधार देखने को मिला है। आॅटो 139.21, बैंक एक्सचेंज 211.71, बैंक निफ्टी 158.90, कैपिटल गुड्स 199.53 आैर मेटल 107.13 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। आर्इटी आैर टेक सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। जहां आर्इटी सेक्टर 158.49 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं टेक सेक्टर में 82.32 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.