सूरतगढ़. नेशनल हाइवे पर स्थित सूरतगढ़ डिग्री कॉलेज के पास सोमवार रात ट्रोले व ट्रैक्टर ट्रॉली में भिंडत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को लेकर मौके से फरार हो गया।
सिटी पुलिस के अनुसार वार्ड 11 निवासी बृजलाल स्वामी अन्य जनों के साथ सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सूरतगढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान सूरतगढ़ पीजी कॉलेज के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर पर सवार 10 आरडी निवासी विजय वर्मा (40) पुत्र कृष्णलाल वर्मा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर सहायता के लिए पहुंचे। विजय वर्मा के शव को राजकीय चिकित्सालय लाया गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बृजलाल स्वामी की रिपोर्ट पर ट्रोले चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।





No comments:
Post a Comment