पाली। नववर्ष के आगमन की खुशी में राजस्थान पत्रिका की ओर से पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला 30 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक शहर के अणुव्रत नगर में आयोजित होगा।
राजस्थान पत्रिका के बैनर तले आयोजित होने वाले इस मेले में देश भर से विभिन्न घरेलू उत्पाद शहरवासियों के लिए किफायती दाम पर उपलब्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए बच्चों के लिए झूले सहित कई साधन होंगे। मेले में विभिन्न व्यंजनों की स्टॉलें भी होगी। जहां शहरवासी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मेले से स्टॉल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेले से स बन्धित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए 99284-27042 पर स पर्क कर सकते है।
जर्मन हेंगर ड्रोम में सजेगा मेला
जर्मन हेंगर ड्रोम में सजने वाले इस मेले में देश भर के प्रमुख उत्पादों की 200 से अधिक स्टॉलें होगी। जहां शहरवासी अपनी जरूरत का हर सामान वाजिब दाम पर खरीद सकेंगे। मेले में स्वेटर, कश्मीरी शॉल, जैकेट आदि गर्म कपड़े, सहारनपुर का फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लेटेस्ट डिजाइन के महिला, पुरुषों व बच्चों के परिधान, साडिय़ा, गृह सज्जा के सजावटी सामान, हैल्थ व फिटनेस प्रोडक्टस, हैंडलूम, हैंडी क्रा ट सहित पंजाब, कश्मीर, यूपी, मु बई सहित कई राज्यों के उत्पाद शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मेले में रहेगा फूडजोन
खाने-पीने के लिए विशेष फूडजोन भी रहेगा, जहां अनेक प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इनमें मु बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुल्चे, चाऊमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली सांभर, डोसा, पावभाजी, अजमेर की कढ़ी कचोरी, छोले भटूरे, पिज्जा जैसे खाने-पीने के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे।
भूत बंगला झूला
मेले में इस बार पहली बार शहरवासियों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला व चांद सितारा झूला आएगा। जो बच्चों से लेकर बड़ों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके साथ ही मेले में ब्रेकडांस, कोल बस, ड्रेगन, कटर पिल्लर, जीप, कार, बोन्सी, मिक्की माउस झूले भी रहेंगे।





No comments:
Post a Comment