Breaking News
recent

गंगापुर की बेटी ने लंदन तक गाढ़े सफलता के झंडे

गंगापुरसिटी . गंगापुरसिटी की बेटी डॉ. माधुरी शर्मा ने बीस भाषाओं में गाने के साथ बैली डांस कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर ‘वल्र्ड बुक ऑफ लंदन’ में नाम दर्ज कराया है। इसके लिए उन्हें प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया है। इससे पहले एरियल बैली डांस में माधुरी वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।


जयपुर के मान पैलेस में 2 दिसम्बर को हुए एक कार्यक्रम में माधुरी की प्रस्तुति पर वल्र्ड बुक रिकॉर्ड की टीम ने माधुरी को वल्र्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट मौके पर ही दिया। माधुरी को वल्र्ड रिकॉर्ड का फाइनल सर्टिफिकेट वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ने 22 दिसम्बर को इन्दौर में वॉलीबुड म्यूजिक आइकॉन बप्पी लहरी और वल्र्ड बुक रिकॉर्ड लन्दन के चेयरमैन डॉ. दिवाकर शुक्ला ने प्रदान किया।

इस दौरान डॉ. माधुरी शर्मा को वल्र्ड बुक रिकॉर्ड और प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से भी नवाजा गया। माधुरी शर्मा की उपलब्धि पर वीरेन्द्र शर्मा मेम्बर ऑफ ब्रिटिश पार्लियामेंट ने बधाई दी है। डॉ. माधुरी शर्मा ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में गाते हुए बैली डांस कर वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। माधुरी ने 20 देशों की भाषाओं में गाते हुए बैली डांस परफॉर्म किया। यह एक नान स्टॉप परफॉर्म था। माधुरी शर्मा ने लगातार 21 मिनट 46 सैकण्ड तक परफॉर्म किया।


पहले भी बनाया रिकॉर्ड


माधुरी शर्मा इससे पहले 2017 में लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम ‘एरियल बैली डांस’ में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर दर्ज करा चुकी हैं। हाल ही 2018 में उनका अपना गाया हुआ सांग ‘इण्डियन ब्यूटी’ काफी चर्चा में रहा है। माधुरी शर्मा इससे पहले टीवी रियलिटी शोज ‘एन्टरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा सीजन-5’ की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। साथ ही ‘इंडियाज गॉट टेलेन्ट’ एवं ‘जस्ट डांस’ आदि रियालिटी शोज से फेम कमा चुकी हैं।


इन भाषाओं में दी प्रस्तुति


डॉ. माधुरी शर्मा ने हिन्दी, बंगाली, इंग्लिश, नेपाली, पर्शियन, ऐशियन, टर्किश, ग्रीक, जापानी, कोरियन, तैगलॉग, सर्वियन, स्पेनिश, इटालियन, अरेबिक, उजवेक, थाई, चाइनीज, फ्रेंज एवं तमिल भाषा में गीत गाकर बैली डांस की प्रस्तुति दी।

gangapurcity newsgangapurcity newsgangapurcity news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.