Breaking News
recent

मानचित्र में अंकित हो धार्मिक स्थल, सौंदर्यकरण के साथ बढ़े सुविधाएं

 

 

बालोतरा.
खेड़ रणछोड़ राय, नाकोड़ा ,ब्रह्मधाम ,माता राणीभटियाणी मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा, भगवती आश्रम पचपदरा जन जन के आस्था के केन्द्र हैं। यहां शुक्ल पक्ष में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। लेकिन प्रदेश के धार्मिक पर्यटक मानचित्र पर ये आज भी अंकित नहीं है। इन तीर्थों पर बड़े स्तर पर सुविधाओं का प्रबंध व सौन्दर्यकरण कर इन्हें ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। इन तीर्थों को कॉरिडोर बनाकर व मिनी रेलगाड़ी चलाकर प्रदेश व देश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। लोगों के अनुसार सरकार स्तर पर पहल हो तो बाड़मेर भी पर्यटन स्थल के नक्शे पर अपना अलग मुकाम बना सकता है।

सड़कों का नवीनीकरण व विस्तारीकरण हों - बालोतरा व आस पास में प्राचीन व व प्रसिद्ध तीर्थ है। दर्शन-पूजन के लिए हर दिन हजारों जने आते हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। तीर्थों से जुड़ी सड़कों का नवीनीकरण व विस्तारीकरण किया जाए। सौन्दर्यकरण किया जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। - जालमसिंह, सरपंच जसोल
मिनी रेलगाड़ी चलाने से मिलेगा फायदा- बालोतरा व क्षेत्र के सभी तीर्थों की सड़कों का विस्तारीकरण इसे आपस में जोड़ा जाए। इन तीर्थों के लिए बालोतरा से मिनी रेलगाड़ी चलाई जाए। अन्य रेलगाडिय़ों का इनसे कनेक्शन जोडऩे के साथ दिन में पांच से छह फेरे लगाए जाए। इससे की अच्छी सुविधा पर अधिकाधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। - टीना, सरपंच खेड

तीर्थों के आसपास सौंदर्यकरण की जरूरत- तीर्थों के आसपास के क्षेत्र में सौन्दर्यकरण के कार्य करवाए जाए। आकर्षक फव्वारे व झूले लगाए जाएं। मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इन सुविधाओं का प्रचार-प्रसार होने पर लोग तीर्थों तक पहुंचेंगे। - कैलाश कंवर, सरपंच मेवानगर
रेलवे प्रशासन भी दें ध्यान- बालोतरा व क्षेत्र के तीर्थ कम दूरी पर स्थित है। इस पर इन तक रेललाइन बिछाकार मिनी रेलगाड़ी चलाई जाए। इससे श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीणों को भी अच्छी सुविधा मिलेगी। रेलवे को भी अच्छी आय होगी। सरकार व रेलवे इस पर गंभीरता से विचार करें। निर्णय लेकर अमल करें। - डूंगर देवासी, उप सरपंच पचपदरा

मिल सकता है धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा- बालोतरा व क्षेत्र के तीर्थों के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन धार्मिक व देशी पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कोई प्रयास तक नहीं किए जा रहे हैं। सरकार तीर्थों तक मिनी रेलगाड़ी चलाएं। सौन्दर्यकरण करने के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाएं। इससे पर्यटक बढऩे पर स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिले। - लूंगा देवी चौधरी, सरपंच आसोतरा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.