Breaking News
recent

सबसे बड़े क्षेत्र में चुनाव के लिए किए गए हैं खास इंतजाम,ताकि गड़बड़ी में न हो हड़बड़ी!

जैसलमेर. राजस्थान ही नहीं देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में शुमार जैसलमेर क्षेत्र में आगामी 7 दिसम्बर को करवाए जाने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग तथा जिला निर्वाचन तंत्र की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। जहां अन्य क्षेत्रों में मतदान के लिए 20 फीसदी वीवी पेट मशीनें रिजर्व में रखी जाती हैं, वहीं जैसलमेर क्षेत्र की विषेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां 40 फीसदी मषीनें अतिरिक्त तौर पर रिजर्व रखी जाएगी, जिससे कहीं भी चुनाव के दौरान अगर इवीएम में कोई गड़बड़ी आ जाए तो उसे बदला जा सके। इसके लिए प्रषासन की तरफ से प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को रिजर्व मषीनें मुहैया करवाई जाएगी। ज्यादा संख्या में रिजर्व मशीनें रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से किए गए आग्रह को निर्वाचन विभाग ने स्वीकार कर लिया।

मतदान दल भी एक दिन पहले रवाना
जैसलमेर जिले में 7 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए मतदान दल आगामी 5 दिसम्बर को रवाना होंगे। इसके लिए बाड़मेर मार्ग स्थित एसबीके कॉलेज से मतदान दल संबंधित सामग्री लेकर रवाना होंगे। जिले के विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल को ध्यान में रखकर एक दिन का यहां अतिरिक्त समय मतदान दलों को दिया गया है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दल चुनाव से एक दिन पहले यानी 6 दिसम्बर को रवाना करवाए जाएंगे। इस बार मतदान दलों को सर्दी के मौसम में ओढऩे-बिछाने के लिए बिस्तर-रजाई ढोकर ले जाने की असुविधा से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के केंद्रों में नगरपरिषद अथवा नगरपालिका यह इंतजाम करेगी।

110 बूथ संवेदनशील
जैसलमेर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों जैसलमेर और पोकरण में कुल 110 बूथों को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इनमें से 55 बूथों पर सीसी टीवी कैमरों के जरिए वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी। जिला मुख्यालय पर बने नियंत्रण कक्ष से इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी और किसी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। इसके अलावा संवेदनषील बूथों पर 4 तरह की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इनमें अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स का जाब्ता 1-4 के अनुपात में रखा जाएगा। इन बूथों पर केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर भी नजर रखेंगे। पूर्व में जैसलमेर के दुर्गम इलाकों में गठित होने वाले चल मतदान केंद्र इस बार नहीं होंगे। दरअसल, विगत सालों के दौरान जिले में सडक़ों का जाल बिछ चुका है तथा मोबाइल सेवाओं का आधारभूत ढांचा भी पहुंच गया है। ऐसे में प्रशासन ने चल मतदान केंद्र की व्यवस्था करने की बजाय ऐसे क्ष् ोत्रों के लिए एक अलग से बूथ का गठन कर दिया।

फैक्ट फाइल-
-02 विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर जिले में
-614 मतदान केंद्रों की होगी स्थापना
-07 दिसम्बर को होंगे विधानसभा चुनाव
-11 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

बाधा आने पर तुरंत दूर करने की व्यवस्था
जैसलमेर जिले में चुनाव करवाना चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन हमारी तरह से सुचारूमतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी तरह की बाधा आने पर उसे तुरंत दूर करवाया जाएगा।
-ओम कसेरा, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), जैसलमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.