Breaking News
recent

पूर्व विधायक को भी नहीं बख्शा, ठगी का शिकार हुए


पूर्व विधायक ने दर्ज करवाया था मामला
सीकर. फर्म की तय शर्तों का उल्लंघन कर फ्लेट बेचने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ विधायक रहते हुए रतन जलधारी ने मामला दर्ज करवाया था। कोतवाल विरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सीकर निवासी मनोज सोढ़ानी व निर्मल सोढानी है। पूर्व विधायक जलधारी, उसकी पत्नी नर्बदा, पुत्र रमेश, मनोज सोढ़ानी, निर्मल, सीमा व मधु ने मिलकर फर्म बनाई थी। फार्म की ओर से बजाज रोड स्थित पाश्र्वनाथ मार्ग पर कॉप्लेक्स का निर्माण शुरू किया गया। फर्म में सभी की भागीदारी है, लेकिन फर्म की शर्तों में यह तय किया गया था कि फ्लेट को मनोज और रमेश ही किसी को विक्रय कर सकते हैं, लेकिन मनोज व निर्मल ने धोखाधड़ी कर तीन फ्लेट की बिक्री कर दी। मामले की जांच सीआईडीसीबी जयपुर ने की। जांच के बाद फाइल मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.