Breaking News
recent

रोडलाइट व्यवस्था का नहीं कोई धणी-धोरी

 

-

बालोतरा.
शहर में बिगड़ी रोड लाइट व्यवस्था के चलते आए दिन आम जन को परेशानियां उठानी पड़ रही है। स्थानीय बाशिंदों को रात में हमेशा चोरी का डर सताता है। लंबे समय से यह स्थिति होने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे शहरवासियों में रोष है।

शहर के कई मुख्य मार्गों पर सूर्यास्त के बाद रोडलाइट्स नहीं जलती। इन मार्गों पर रात दस बजे तक वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। वहां भी रोशनी की सही व्यवस्था नहीं है। हालात यह है कि चार दिन व्यवस्था सही रहती है तो इसके अगले दिन यह फिर से बिगड़ जाती है। इस पर रात्रि आवागमन में हर दिन हजारों राहगीरों, वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा कई मौहल्लों में भी रोडलाइट्स बंद हैं। इस पर रहवासियों को रात्रि में चोरियां होने का डर सताता है। इसे लेकर वे रात्री में चैन की नींद भी सो नहीं पाते हैं। लंबे समय से यह स्थिति होने से रहवासियों का सुख चैन छीन गया है। कई बार लोगों ने नगर परिषद को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन इसके सुधार में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि शहर की रोड लाइट की स्थिति बदतर है, कई बार मांग के बावजूद इसमें सुधार नहीं हो रहा।

एक जगह शुरू तो दूसरी जगह बंद

नगर की रोडलाइट व्यवस्था लंबे समय से बिगड़ी हुई है। बंद रोडलाइट एक जगह से ठीक की जाती तो दूसरी जगह बंद व खराब हो जाती है। प्रमुख मार्गों पर भी रोशनी की व्यवस्था अच्छी नहीं है। इससे बहुत परेशान है।

- भरत कुमार
नगर परिषद नहीं गंभीर

नगर में रोडलाइट व्यवस्था को लेकर, नगर परिषद के अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर में कई जग रोडलाइट्स बंद हैं। इससे हादसे होते हैं। चोरियों का डर सताता है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
- अशोक प्रजापत



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.